You are here
Home > Current Affairs > Hindi Current Affairs 2017

Hindi Current Affairs 2017

Hindi Current Affairs Quiz: June 17, 2017

1. हाल ही में इटली में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इटली में भारत के राजदूत के रूप में रीनत संधु को नियुक्त किया गया है| संधु 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी है| वर्तमान में संधु श्रीलंका में हाई कमिश्नर पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में डेनमार्क में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

डेनमार्क में भारत के राजदूत के रूप में अजित वी. गुप्ते को नियुक्त किया गया है| गुप्ते 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (ifs) अधिकारी है| वर्तमान में गुप्ते विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|
3. ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ फिल्म किस अभियान पर आधरित है?

टॉयलेट– एक प्रेम कथा’ फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधरित है| इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है| इस फिल्म में अक्षय कुमार, भूमि पेडेनकर, अनुपन खेर और सना खान मुख्य भूमिका में है|
4. “नाग” क्या है?

“नाग” टैंक भेदी मिसाइल है| यह दागो और भूल जाओ श्रेणी की तीसरी पीढ़ी की मिसाइल है| यह मिसाइल Advanced Amazing Infrared Radar
से लैस है| यह उन पांच मिसाइल प्रणालियों में से एक है, जो भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित की गई थी| हाल में राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में इसका सफल परिक्षण किया गया है|

5.ITLOS  क्या है?

ITLOS ‘’International Tribunal for the Law the Sea’ है| इसका मुख्यालय जर्मनी के हैमबर्ग में स्थित है| यह संयुक्त राष्ट्र समुद्र कानून संधि के तहत विवादों का निवारण करती है| वर्तमान में भारत के प्रतिष्ठित न्यायविद पी चंद्रशेखर राव न्यायाधिकरण में न्यायधीश है|
6. पी.एन.भगवती कौन थे?

पी.एन.भगवती सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश थे| भगवती ने PIL यानि जनहित याचिका को लागू कर प्रसिद्धी प्राप्त की थी| इन्होने मेनका गाँधी पासपोर्ट कुर्की मामले में जीने के अधिकार की व्याख्या की थी| इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. “भारत के बर्डमैन” के रूप में किसे जाना जाता था?

“भारत के बर्डमैन” के रूप में में सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली को जाना जाता था| अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे| सालिम अली भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया था| इन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था|
8. हाल ही में ‘Emerging Young Leader’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘इमरजिंग यंग लीडर’ पुरस्कार से राजकुमार गुज्जर को सम्मानित किया गया है| ‘इमरजिंग यंग लीडर’ पुरस्कार यूएस का प्रतिष्ठित पुरस्कार है| राजकुमार इस पुरस्कार को पाने वाले पहले पाकिस्तानी है| यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।”
9. हाल ही में ऑसिंडेक्स-17 सयुंक्त अभ्यास भारत और किस देश की नौसेना के मध्य आयोजित किया जा रहा है?

ऑसिंडेक्स-17 सयुंक्त अभ्यास भारत और ऑस्ट्रेलिया नौसेना के मध्य आयोजित किया जा रहा है| यह एक द्विपक्षीय समुद्री व्यायाम है| इसका लक्ष्य दो सेनाओं के बीच अंतर-क्षमता और सहयोग बढ़ाना है| भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलिया नेवी के मध्य पहला नौसेना अभ्यास भारत के पूर्वी तट पर आयोजित किया गया था|
10. रोम्स ट्रेवी फाउंटेन कहाँ पर स्थित है?

रोम्स ट्रेवी फाउंटेन इटली में स्थित है| हाल ही में इटली सरकार अध्यादेश जारी किया है| कोई भी पर्यटक अगर फाउंटेन के पानी को पैर लगाता है, तो उसे 240 यूरो (करीब 17,350 रु.) का जुर्माना देना होगा| इस अध्यादेश में देश के ऐतिहासिक महत्व के 40 फाउंटेन को शामिल किया गया है।
11. हाल ही में किस राज्य में उज्ज्वला योजना (PMUY) शुरू की गई है?

अरुणाचल प्रदेश में उज्ज्वला योजना (PMUY) शुरू की गई है| इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जायेंगे| इस योजना का उद्देश्य 2019 तक 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है|

12. हाल ही में अणुयात्रा अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?

अणुयात्रा अभियान केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में शुरू किया गया है| इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य राज्य को विकलांग व्यक्तियों के लिए मैत्रीपूर्ण बनाना तथा बच्चों को सशक्त बनाते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाना है| यह अभियान केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के द्वारा किया गया है|

13. हाल ही में किस राज्य की छात्राओं को मैटरनिटी लिव देने की घोषणा

की गई है?

हरियाणा राज्य की छात्राओं को 45 दिन की मैटरनिटी लिव देने की घोषणा की गई है| इसका उद्देश्य है कि छात्राएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। छुट्टी के लिए अस्पताल का पर्चा जरूरी है। उन्हें सारे लेक्चर भी अटैंड करने होंगे।

14. सी नारायण रेड्डी कौन थे ?

सी नारायण रेड्डी प्रख्यात तेलगू कवि और लेखक थे| ये तेलंगाना सारस्वत परिषद के अध्यक्ष भी थे| इन्होने लगभग 3500 फिल्मों के गीत भी लिखे थे| इन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

15. ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को कब सौंपा था?

ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को 13 जून 1956 को सौंपा था| स्वेज नहर को फ़्रांसिसी इंजिनियर की देखरेख में बनाया गया था| 1888 में संधि हुई कि यह नहर युद्ध और शांति दोनों समय में सभी देशों के जहाजों के लिए खुला रहेगा पर अंग्रेजों ने 1904 में संधि तोड़ते हुए नहर पर सेना तैनात कर दी थी। 1951 में मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ आंदोलन छिड़ा जिसके बाद 1954 में ब्रिटेन सेना हटाने पर राजी हो गयातथा दो साल बाद मिस्र ने नहर का राष्ट्रीयकरण कर लिया था। हाल ही में चीन ने आर्थिक गलियारे “वन बेल्ट, वन रोड’ के मैप पर स्वेज नहर को भी शामिल किया गया है।

16. हाल ही में अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप ख़िताब किसने जीता है?

अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने वेनेजुएला को हराकर यह ख़िताब जीता है| इस मैच में एकमात्र गोल हुआ, जो इंग्लैंड के फॉरवर्ड डोमिनिक काल्वर्ट ने किया| इंग्लैंड ने 51 वर्षों बाद यह ख़िताब जीता है|

17. नीति आयोग क्या है?

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित वह संस्थान है, जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है| इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे सुद्दढ राज्यों का निर्माण करना है, जो आपस में एकजुट होकर एक सद्दढ भारत का निर्माण करे तथा केंद्र की ज्ञान Systemsविकसित करना है| हाल ही में नीति आयोग द्वारा सहकारी संघवाद की कार्यसूची पर अमल करने के लिए “साथ” कार्यक्रम शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का कायाकल्प करना है|

18. इंदिरा गाँधी-A Life in Nature  पुस्तक के लेखक कौन है?

इंदिरा गाँधी- A Life in Nature पुस्तक के लेखक जयराम रमेश है| इस पुस्तक में कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में तौर पर पहचान रखने वाली भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के प्रकृति के अगाध प्रेम का वर्णन किया गया है|

19. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के वैश्विक स्तर पर समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत की गई थी| इस विश्व बाल श्रम दिवस का विषय “संघर्ष और आपदाओं में बाल श्रम से बच्चों की रक्षा” रखा गया है|

20. World blood donation दिवस कब मनाया जाता है?

World blood donation दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है| यह दिवस जरूरतमंद व्यक्ति के लियेBloodtransfusion औरBlood product transfusion की जरूरत को पूरा करने के लिए मनाया जाता है| इसका दिवस को मनाने का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है|

Leave a Reply

Top